फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mahmudabad's development will gain momentum with four crores

Sitapur News: चार करोड़ से महमूदाबाद के विकास को मिलेगी गति

Wed, 30 Apr 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 30 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mahmudabad's development will gain momentum with four crores
महमूदाबाद में बैठक के दौरान मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य।   -संवाद
सीतापुर। विकास खंड सभागार महमूदाबाद में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें चार करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वार्डाें में विकास कार्य कराने का प्रस्ताव सौंपा। इससे अब ब्लॉक के बाधित विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर महमूदाबाद विकास खंड सभागार में क्षेत्र की बोर्ड बैठक ब्लाॅक प्रमुख मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक के लिए एजेंडा पहले से जारी कर दिया गया था। बैठक में 83 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 65 सदस्य और 70 प्रधानों में से 15 शामिल हुए।
विज्ञापन


बीडीओ संदीप कुमार ने योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सर्वे चल रहा है। कोई भी लाभार्थी छूटने न पाए, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ ने बोर्ड के सदस्यों को पेंशन योजनाओं, निराश्रित गोवंशों पर विस्तार से जानकारी दी। पहला प्रस्ताव ब्लाॅक में दो सौ सदस्यों की क्षमता वाला नया मीटिंग हाल बनाने का पास हुआ। यह प्रस्ताव बीडीओ की ओर से रखा गया जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।

बोर्ड बैठक में शिवरुखकलां के बीडीसी अनूप सिंह ने नाराजगी जाहिर की। बीडीसी ने कहा कि चार वर्ष में कोई काम नहीं हुआ है। ब्लाॅक में कर्मचारी कोई काम नहीं सुनते हैं। दो बैठकों का भत्ता नहीं दिया गया है। इस पर बीडीओ संदीप कुमार ने सभी कार्य कराने का आश्वासन दिया। बैठक में संयुक्त बीडीओ विवेक कुमार, जेई महेंद्र प्रताप, एडीओ पंचायत रामवीर, बीडीसी रोली वर्मा व विद्यावती आदि उपस्थित रहीं।




चार साल से छिड़ी है जंग, डंप पड़ी रकम
महमूदाबाद और पहला ब्लाॅक में विकास कार्याें को लेकर करीब चार वर्षाें से सत्ता पक्ष और विपक्ष में जंग चल रही है। 10 जुलाई 2021 को ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव हुआ था। महमूदाबाद में सपा के मुकेश वर्मा और पहला में अजय यादव ने जीत दर्ज की थी। करीब ढाई वर्ष बाद दोनों ब्लाॅकों में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। 29 अक्तूबर 2022 को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ किंतु हाईकोर्ट ने मतगणना पर रोक लगा दी थी। महमूदाबाद में बैठकों का क्रम चलता रहा लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण बैठकें स्थगित होती रहीं। करीब 11 करोड़ रुपये खातों में डंप हो गए।




जनता को जवाब भी देना है...
पिछले चार वर्षों से बोर्ड की बैठक स्थगित होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बीडीसी सदस्यों का मानना है कि करीब एक वर्ष का कार्यकाल बचा है। इसके बाद फिर जनता को मुंह दिखाना है। ब्लॉक परिसर में कई बीडीसी इस बात की चर्चा करते दिखाई दिए। शाहपुर के बीडीसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव दे दिए हैं। जल्द से जल्द काम शुरू हो जाने चाहिए। जनता को जवाब भी देना है।





जल्द शुरू होंगे विकास कार्य
महमूदाबाद बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि 2025-26 की बोर्ड बैठक सकुशल संपन्न हो गई है। इससे पहले 11 अप्रैल को बैठक होनी थी किंतु कोरम पूरा न होने के चलते स्थगित हो गई थी। बुधवार को कोरम के साथ बैठक शुरू हुई। बैठक में सदस्यों से करीब चार करोड़ के विकास कार्याें के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर जल्द विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed