{"_id":"61535ddc8ebc3e93fe364a30","slug":"mahant-told-the-danger-from-co-city-sitapur-news-lko597708236","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत ने सीओ सिटी से बताया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत ने सीओ सिटी से बताया खतरा
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद की बड़ी संगत उदासीन आश्रम के महंत बजरंगमुनि पिछले लंबे समय से सुर्खियों में है। मंगलवार को वह सीओ सिटी पर खुद की हत्या करवाने का आरोप लगाकर सुर्खियों में आ गए है। इस मामले को लेकर उन्होंने सीएम और डीजीपी समेत कई अफसरों को ट्वीट किया है। महंत ने आठ अक्तूबर को सीएम आवास पर आत्महत्या करने की चेतावनी ट्वीट के जरिये दी है। आरोप लगाया है कि सीओ सिटी उन्हें फर्जी केस में फंसाना चाहते हैं।
बड़ी संगत उदासीन आश्रम के महंत बजरंगमुनि लगातार सुर्खियों में रहते चले आ रहे हैं। जमीन को लेकर विवाद हो या फिर खुद पर हमला करने का आरोप हो, इन मामलों में केस भी दर्ज है। अब इसी कड़ी में महंत ने मंगलवार को एक ट्वीट सीएम, डीजीपी, आईजी, मुख्य सचिव, सीतापुर पुलिस को किया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो महंत बजरंग मुनि ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन पर खैराबाद थाने में कई केस दर्ज है। पुलिस आवेदन पर महंत के पक्ष में रिपोर्ट लगाने से कतरा रही है। मामले को लाइसेंस के लिए हुए आवेदन के पक्ष में रिपोर्ट न लगाने से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
महंत उदासीन आश्रम खैराबाद बजरंगमुनि ने बताया कि सीओ नहीं हटे तो वे आठ अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या करेंगे। वहीं, सीओ सिटी पीयूष सिंह ने कहा कि महंत आरोप क्यों लगा रहे हैं, यह हमें नहीं पता। उनकी सुरक्षा में पर्याप्त पुलिस बल लगा हुआ है।
आईजी ने की बात, मामले में एएसपी करेंगे जांच
महंत के ट्वीट करने के बाद सीतापुर से लेकर लखनऊ में बैठ अफसर तक हरकत में आ गए। बताते हैं कि आईजी जोन लक्ष्मी सिंह ने महंत से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया कि मामले की जांच एएसपी उत्तरी करेंगे।