{"_id":"6830bc3518c580d81e098721","slug":"mahant-kapil-muni-associated-with-udasi-akhara-passed-away-sitapur-news-c-102-1-stp1003-132941-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: उदासीन अखाड़े से जुड़े महंत कपिल मुनि का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: उदासीन अखाड़े से जुड़े महंत कपिल मुनि का निधन
Fri, 23 May 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 23 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। बाबा पूर्णेश्वर धाम के महंत कपिल मुनि (70) का बृहस्पतिवार देर रात निधन हो गया। वह उदासीन अखाड़े से जुड़े थे। उनके निधन की सूचना पाकर उदासीन अखाड़े से पहुंचे संत-महात्माओं ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। मंदिर के पीछे आश्रम की भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र भरत मुनि ने उन्हें मुखाग्नि दी।
महंत कपिल मुनि महोली के बाबा पूर्णेश्वर धाम में करीब 25 वर्षों से पूजा-पाठ कर रहे थे। उनके पुत्र भरत मुनि विगत 10 वर्षों से आश्रम में रहकर उनका सहयोग कर रहे थे। उनके पुत्र भरत मुनि के मुताबिक बृहस्पतिवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। निजी वाहन से सीएचसी लेकर गए, जहां से चिकित्सक ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्हें वापस आश्रम लाया गया। महंत के निधन की सूचना पाकर उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र व नगर के श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। शुक्रवार सुबह आश्रम परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।