फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lucknow youth dies of corona at Hind Medical College

हिंद मेडिकल कॉलेज में लखनऊ के युवक की कोरोना से मौत

Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lucknow youth dies of corona at Hind Medical College
सीतापुर। अटरिया इलाके में स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती लखनऊ निवासी एक कोरोना पीड़ित युवक की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार मामले की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर 14 निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव था। बताते हैं कि मरीज को पहले लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर भर्ती नहीं करने पर गुरुवार की रात परिवारीजन अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां पर भर्ती होने के बाद कुछ देर तक युवक का इलाज हुआ। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात में परिवारीजन शव ले जाने को तैयार नहीं हुए। हालांकि शुक्रवार की सुबह शव लेकर लखनऊ चले गए थे।
विज्ञापन

हिंद अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. रिचा मिश्रा ने बताया कि देर रात कोरोना का मरीज हिंद अस्पताल में भर्ती हुआ था। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अटरिया के नोडल अधिकारी डॉ. रबी ने बताया कि कोरोना मरीज लखनऊ के टेढ़ी पुलिया स्थित एक प्राइवेट अस्पताल से हिंद अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। इसलिए उसे भर्ती किया गया था। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि हिंद अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में लाए बिना कोई मरीज भर्ती नहीं हो सकता है। अस्पताल प्रशासन ने कैसे भर्ती कर लिया, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। घटना के बारे में मुझे कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed