{"_id":"69d94058b434f8ea3c0fe5b8","slug":"lpg-shortage-forces-cuts-in-wedding-menus-sitapur-news-c-102-1-stp1002-153770-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एलपीजी की किल्लत से शादी के मेन्यू में करनी पड़ रही कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एलपीजी की किल्लत से शादी के मेन्यू में करनी पड़ रही कटौती
Fri, 10 Apr 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एलपीजी गैस की कमी का असर इस सहालग में शादियों के मेन्यू पर साफ नजर आने लगा है। गैस की किल्लत के चलते कई परिवारों ने खाने के आइटम में कटौती शुरू कर दी है।
कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले जहां शादी समारोहों में 20 से 25 प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते थे, अब यह संख्या घटकर 12 से 15 रह गई है। सबसे ज्यादा कटौती फास्ट फूड आइटम में की जा रही है। कई जगह मुख्य व्यंजनों और रोटी की वैराइटी भी कम कर दी गई है।
महोली तहसील के बड़ागांव क्षेत्र निवासी रामपाल शुक्ला ने बताया कि 27 अप्रैल को बेटे का यज्ञोपवीत संस्कार है। कैटरर्स ने आठ सिलिंडर की मांग की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिल सके। मजबूरन मेन्यू से बर्गर, डोसा और चाउमीन जैसे आइटम हटाने पड़े। पनीर की दो डिश की जगह अब एक ही बनाई जाएगी।
विज्ञापन
यह समस्या सिर्फ एक परिवार तक सीमित नहीं है। जिले में सैकड़ों लोग गैस की कमी से जूझ रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में अब तक शादी समारोहों के लिए सिलिंडर की मांग को लेकर 24 आवेदन आ चुके हैं। कई लोगों ने पांच से लेकर 10 सिलिंडर तक की मांग की है।
जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 24 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। तीनों ऑयल कंपनियों को पत्र भेजा गया है। शादी समारोहों के लिए अस्थायी कॉमर्शियल गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम से एक दिन पहले सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा और अगले दिन वापस करना होगा।
उन्होंने बताया कि 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलिंडर पर 2,400 रुपये जमानत राशि और 2,173.50 रुपये रिफिलिंग शुल्क देना होगा। इसके अलावा पांच किलोग्राम के सिलिंडर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
कैटरर्स ने मांगे 10 सिलिंडर, परिवार परेशान
महोली के कमलेश कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल को बेटी की शादी है और कैटरर्स ने 10 सिलिंडर की मांग की है। एजेंसी संचालक ने पूर्ति निरीक्षक से अनुमति लेने के बाद ही कॉमर्शियल सिलिंडर देने की बात कही है। अब परिवार अनुमति और सिलिंडर की व्यवस्था के लिए भागदौड़ कर रहा है।
शादी सिर पर, सिलिंडर का इंतजाम नहीं
खैराबाद के हटौरा निवासी केशव जायसवाल की बेटी की शादी एक मई को है। सभी तैयारियां पूरी हैं, लेकिन सिलिंडर का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार प्रयास के बावजूद कोई समाधान नहीं मिल रहा। वहीं मछरेहटा क्षेत्र के दीपक ने बताया कि 12 मई को उनके तिलक समारोह के लिए आठ सिलिंडर की जरूरत है, जिसके लिए वह भटक रहे हैं।
एजेंसियों में कॉमर्शियल सिलिंडर का अभाव
जिले की कई गैस एजेंसियों से संपर्क करने पर संचालकों ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में शादियों के लिए आने वाले लोगों को सिलिंडर देना संभव नहीं हो पा रहा है।