{"_id":"607b26c58ebc3ed3075e850f","slug":"lover-couple-hanged-sitapur-news-lko574651650","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-युगल ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी-युगल ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडा (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार की सुबह एक प्रेमी-युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के शव गांव के बाहर फंदे पर लटकते मिले हैं। दोनों के परिजनों ने मामले की सूचना दिए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
बिसवां इलाके के गांव सकरन खुर्द के निवासी 18 साल के युवक का गांव की ही 16 वर्ष की किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी
युगल शादी करना चाह रहे थे, लेकिन किशोरी के परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय कर दिया। इसकी जानकारी बाद दोनों परेशान हो उठे और साथ जीने, मरने का फैसला कर लिया।
दोनों प्रेमी-युगल शुक्रवार से घर से गायब थे। काफी देर तक दोनों के नहीं आने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव के लोगों के लोगों को गांव के बाहर जामुन के पेड़ में एक ही दुपट्टे से दोनों के शव लटकते मिले। इसकी सूचना उनके परिवार को दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे औप शवों को उतारकर गांव लाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों के परिजनों ने एक कागज पर सुलह समझौता करते हुए पुलिस को सूचना दिए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस बारे में बिसवां इंस्पेेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन तब तक परिवार के लोग शवों की अंत्येष्टि कर चुके थे। घरवालों ने आपसी सुलह समझौता कर ऐसा किया है। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे और न ही पुलिस कार्रवाई। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।