{"_id":"68cafcc3e3b91cc9320ba408","slug":"lord-vishwakarmas-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp-sitapur-news-c-102-1-stp1003-140544-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती
Wed, 17 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बुधवार को पूरे जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान मिलों, कारखानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में हवन-पूजन हुआ। जयंती पर भगवान विश्वकर्मा की झांकियां भी निकाली गईं। कई जगहों पर भंडारा हुआ और प्रसाद बांटा गया।
महमूदाबाद नगर व ग्रामीण क्षेत्र में संचालित कल कारखानों, यांत्रिक प्रतिष्ठानों के साथ राजगीरों द्वारा देव-शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। दि किसान सहकारी चीनीमिल की कार्यशाला में मिल के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार ने पूजन-अर्चन व हवन किया।
जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक, सीता इंटर काॅलेज, सेठ राम गुलाम मुनेश्वर प्रसाद आईआईटी, मौलाना आजाद काॅलेज, नगर पालिका कार्यालय आदि में पूजन-अर्चन किया गया। क्षेत्र के बाबाकुटी, सेमरी चौराहा, चांदपुर, बांसुरा, गोडैचा, रामपुर मथुरा, बहादुरगंज, सदरपुर, सरैंया, बिलौली बाजार स्थित कल कारखानों के साथ राजगीरों ने विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई।
विज्ञापन
खैराबाद में बरई जलालपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर राजेश विश्वकर्मा, मिथिलेश विश्वकर्मा, करण विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे के आदित्य विश्वकर्मा द्वारा बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
रेउसा नगर चौराहे पर स्थित सिद्धि बाला जी स्थान मंदिर में स्थापित शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन किया गया। इस दौरान विजय बहादुर, डाॅ. रामनरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। हरगांव में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की कार्यशाला में उपाध्यक्ष (तकनीकी) अनिल शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।
इसके बाद कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मिल के अधिशासी अध्यक्ष एके दीक्षित, विवेक तिवारी, शरद सिंह, प्रमोद कुमार, महेश चंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।