{"_id":"d8ced5f9c006fe1b8ba89a9dc59e938a","slug":"look-easy-paper-students-delighted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान पेपर देख खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान पेपर देख खिले चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था। आसान पेपर देख ज्यादातर विद्यार्थियों के चेहरे खिले रहे। हालांकि ऑब्जेक्टिव सवालों ने कई विद्यार्थियों को परेशान भी किया।
विज्ञापन
जिले में बने दोनों परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 684 के सापेक्ष 668 ने एग्जाम दिया। जबकि 16 अनुपस्थित रहे।
जिले में सीबीएसई के 11 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में पढ़ने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
जिनमें केंद्रीय विद्यालय व लखनऊ पब्लिक स्कूल शामिल हैं। परीक्षा एक पाली में सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता देखी गई। विद्यार्थी करीब एक घंटे पहले ही तय केंद्रों पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मंगलवार को इंटर में अंग्रेजी का पेपर था। केंद्रीय विद्यालय में इस विषय में 339 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 326 ने एग्जाम दिया। जबकि 13 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार लखनऊ पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 345 विद्यार्थियों के सापेक्ष 342 ने परीक्षा दी। जबकि 3 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार व एलपीएस की प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने बताया परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई है। अनुचित साधनों का प्रयोग करते कोई नहीं पकड़ा गया है। बुधवार से हाईस्कूल की परीक्षा शुरू होगी।