फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   lockdown violation

भीड़ एकत्रित करने के मामले में 10 लोगों पर केस

Fri, 22 May 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
lockdown violation
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में लॉकडाउन का उल्लंघन कर भीड़ एकत्रित करने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

रामकोट इंस्पेक्टर ओपी राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में कुछ लोगों ने भीड़ एकत्रित की है। इस सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया ओबरी गांव से साजन, रहीम, आरिफ, इकबाल, इस्माइल, इसराज, अब्दुल करीम, खलील व गोंडा जनपद के मनकापुर निवासी शमी मोहम्मद खान व पिसावां निवासी कबीर खान को पकड़ा गया है। इन लोगों के खिलाफ दारोगा उमेश चंद्र चौरसिया की ओर से लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed