फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lockdown ineffective, buzzing from roads to streets

बेअसर दिखा लॉकडाउन, सड़कों से लेकर गलियां तक रहीं गुलजार

Wed, 05 May 2021 08:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Lockdown ineffective, buzzing from roads to streets
सीतापुर। लगातार लॉकडाउन के पांचवें दिन बुधवार को शहर की कुछ अलग ही तस्वीर दिखाई दी। सड़कों पर रोजाना की अपेक्षा काफी अधिक आवागमन रहा। पुलिस की सख्ती भी गायब रही। इसकी वजह से लोग घरों से बाहर निकले और सड़कों पर घूमते नजर आए। सुबह के समय किराना की दुकानों पर छूट के कारण लगी भीड़ दोपहर बाद भी बरकरार रही। कई जगहों पर ठेले वाले भी बिक्री करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस समय लॉकडाउन चल रहा है। इन चार दिनों के बजाए बुधवार को काफी आवागमन रहा। जिलाधिकारी ने सुबह 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के निर्देश जारी किए है। इसके कारण सुबह लालबाग बाजार की थोक की दुकानें खुली नजर आई। यहां पर लोग जमकर खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

वहीं सड़कों पर आवागमन भी अधिक रहा। पुलिस का चेकिंग अभियान भी कही नहीं दिखाई दिया। इसी का फायदा उठाते हुए लोग सड़कों पर घूमते रहे। कई स्थानों पर ठेले वाले चाट पकौड़ी भी बेच रहे थे। कहीं होटल वाले चोरी छिपे खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे थे। पांचवें दिन लॉकडाउन के हालात बिल्कुल जुदा रहे। सड़कों पर आवागमन देखकर कहीं यह नहीं लगा लॉकडाउन चल रहा है। ये हाल सिर्फ शहर का ही नहीं है बल्कि नगरीय इलाकों (नगर पालिका, नगर पंचायत) से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसा ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटो वालों ने वसूला अधिक किराया
ऑटो रिक्शा वालों ने भी बुधवार को लॉकडाउन का खुला उल्लंघन किया। सुबह के समय यह लोग चुंगी चौकी, नवीन चौक, लालबाग चौराहा, जीआईसी चौराहा आदि जगहों पर खड़े हुए नजर आए। रोडवेज बस स्टॉप पर ऑटो वाले सवारी ढोते हुए दिखाई दिए। यह लोग निर्धारित सीमा से अधिक का किराया भी वसूला।

सैनिटाइजेशन का चला अभियान
लॉकडाउन में नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया। इस दौरान लालबाग बाजार, दरी मंडी, ऑफीसर कॉलोनी सहित अन्य जगहों को सैनिटाइजेशन किया गया। इसी प्रकार अन्य नगर पालिकों द्वारा भी अभियान को गति दी गई। ईओ गुरु प्रसाद पांडेय ने बताया कि यह अभियान रोजाना चलता रहेगा। पॉजिटिव मरीज मिलने पर उनके घर को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed