फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lockdown: Actions taken on people who came out of the house unnecessarily

लॉकडाउन : घर से बेवजह निकले लोगों पर कार्रवाई

Sat, 11 Apr 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Actions taken on people who came out of the house unnecessarily
सीतापुर। जिले में एक हॉट स्पॉट होने के बाद प्रशासन व पुलिस की सख्ती बढ़ी है। शहर व अन्य इलाकों में आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। शनिवार को सड़क पर निकलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग हुई। वाजिब कारण नहीं होने पर पुलिस ने कार्रवाई का चाबुक चलाया। किसी के वाहन का चालान किया तो कई वाहन सीज कर दिए गए।
विज्ञापन

बैंक में छुट्टी होने से पिछले दिनों की अपेक्षा सड़क पर आवाजाही कम रही। दिन में 11 बजे के बाद पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया। खैराबाद में दस कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले भर में चौकसी बढ़ा दी गई है। शासन से खैराबाद को हॉट स्पॉट घोषित कर देने पर प्रशासन व पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। शनिवार की सुबह सात बजे से ही पुलिस के वाहन शहर तथा थानावार क्षेत्रों में राउंड करते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत माइक के जरिए देने लगे।
विज्ञापन

शहर में मुस्तैद पुलिस ने बाहर निकलने वालों की सघन चेकिंग करने के बाद ही आगे जाने दिया। बेवजह निकलने वालों के वाहनों का चालान व सीज करने की कार्रवाई की गई। शनिवार होने से बैंक बंद थे। इसलिए पिछले दिनों के मुकाबले कम लोग ही आवाजाही करते नजर आए। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी 11 बजे बंद होने के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दिन भर कर्फ्यू सरीखा माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुटखा व पान मसाला जब्त
शहर के राजा बाजार में प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद गुटखा व पान मसाला की कालाबाजारी होने पर पुलिस ने शनिवार को छापामारी की। इस दौरान कोई व्यवसायी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, लेकिन भारी मात्रा में गुटखा व पान मसाला बरामद हुआ। पुलिस ने गुटखा व पान मसाला जब्त कर लिया है।
मजदूरों को वेतन के साथ दिया राशन
सिधौली। तहसील क्षेत्र के अटरिया हीरपुर स्थित मधु इंडिया लिमिटेड दरी फैक्टरी के डायरेक्टर बीपी सिंह ने लॉकडाउन में मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए फैक्टरी के 200 मजदूरों को पहले की तरह सैलरी प्रदान की है। इसके अलावा घर-घर जाकर मजदूरों को राशन व अन्य खाद्य सामग्री मुहैया करा रहे हैं। बीपी सिंह ने कहा, मजदूरों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार हैं।

प्रधान ने छह महीने का दिया मानदेय
ब्लॉक कसमंडा अंर्तगत ग्राम पंचायत सरौराकलां की प्रधान इस्लामा बेगम ने छह महीने का मानदेय कोरोना की रोकथाम को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दिया है। प्रधान पुत्र ने 21 हजार रुपये का चेक डीएम अखिलेश तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed