फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard seen again people in panic

Sitapur News: फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग

Wed, 19 Jun 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 19 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen again people in panic
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गांव के पास चौथी बार तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात तेंदुए को जंगल से गांव की तरफ खेत में शिकार करते हुए देखा गया है। वहीं वनविभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। विभाग का कहना है निशान तो मिले हैं लेकिन वह पहले के हैं या बाद के इसका पता लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भवानीपुर में तेंदुआ देखा गया। दस दिन पूर्व मानपुर क्षेत्र के गैंदपुरवा में तेंदुए ने एक मवेशी को अपना निवाला बनाया था। रविवार की देर शाम भवानीपुर में भी तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वनविभाग को दी। सोमवार शाम को थाना मानपुर क्षेत्र के गैंदपुरवा में दोबारा तेंदुए को देखने का दावा ग्रामीणों ने किया था। हालांकि वनविभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। रेंजर सुयश श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी। पगचिह्न मिले हैं लेकिन यह कहना मुश्किल है कि पगचिह्न नए हैं या पुराने। लोगो को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed