फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard footprints found near Brahmavali

Sitapur News: ब्रह्मावली के पास मिले तेंदुए के पगचिह्न

Sat, 08 Nov 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard footprints found near Brahmavali
सूचना पर खेत में पगचिह्नों की जांच करते वनकर्मी।
गोंदलामऊ (सीतापुर)। क्षेत्र में दो किलोमीटर के दायरे में तीन बार तेंदुए के पगचिह्न मिलने के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रामपुर खेवटा के करीब पिंजरा लगाया है लेकिन वह पिंजरे के पास गया ही नही। शुक्रवार सुबह ब्रह्वावली गांव के पास तेंदुए के पगचिह्न मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम कॉम्बिंग की। टीम ने जांच के बाद पगचिह्न तेंदुए के बताए हैं।
विज्ञापन


मिश्रिख वन रेंज में तेंदुए की चहलकदमी बराबर बनी हुई है। बीते पखवारे भर से रामपुर खेवटा के दो किलोमीटर के दायरे में तेंदुआ घूम रहा है। इस दौरान अलग-अलग गांवों के लोगों ने तेंदुआ देखने का दावा किया है। खेतों में लगातार मिल रहे पगचिह्न के बाद कॉम्बिंग में जुटी वन विभाग की टीम तेंदुए का सुराग लगाने में विफल रही है। शुक्रवार को ब्रह्वावली के पास एक खेत में तेंदुए के पगचिह्न देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह कॉम्बिंग के दौरान ब्रह्वावली, बिराहिमपुर और रामपुर खेवटा के करीब खेतों में तेंदुए के ताजा पगचिह्न मिले हैं। जंगली जानवर को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed