फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard escaped after breaking the cage, injuring two people

पिंजड़ा तोड़ दो लोगों को जख्मी कर भागा तेंदुआ

Wed, 17 Jun 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Leopard escaped after breaking the cage, injuring two people
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में कई दिन से विचरण कर रहा तेंदुआ बुधवार को न सिर्फ वन विभाग का पिंजड़ा तोड़कर भाग निकला, बल्कि उसने पिंजड़ा तोड़ने के बाद एक वनकर्मी सहित दो लोगों को जख्मी भी कर दिया। डीएफओ अनिरुद्ध पांडेय ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मी जंगल में कॉम्बिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 15 दिन से वन विभाग के साथ लुकाछिपी कर रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने गोमती नदी के किनारे पिंजड़ा लगाया था, लेकिन तेंदुआ पिंजड़ा तोड़कर भाग गया। तीन दिन पूर्व तेंदुए ने बरेठी गांव निवासी सपंटू के बछड़े को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के शोर मचाने पर बछड़े को छोड़कर तेंदुआ भाग गया था। इस दौरान गांव के एक अन्य व्यक्ति की बकरी को उसने निवाला बनाया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने बरेठी स्थित केदारनाथ मंदिर के समीप जंगल में नदी के किनारे एक छोटा पिंजड़ा लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात तेंदुआ फिर से गांव में आया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भागा और वन विभाग के पिंजड़े में जा फंसा। तेंदुए के पिंजड़े में फंसने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद भी सक्रियता से प्रयास न करने के चलते तेंदुआ वनकर्मी और ग्रामीणों के सामने ही पिंजड़ा तोड़कर भाग गया।
सूत्र बताते हैं कि तेंदुआ ने पिंजड़ा तोड़कर वनकर्मी अनिल यादव व ग्रामीण मोहर अली पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और भाग निकला। इससे वहां जमा भीड़ में भगदड़ मच गई। मौके पर उच्चाधिकारी जांच करने पहुंचे। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख पहुंचाया गया।

जहां उनका उपचार जारी है। डीएफओ अनिरुद्ध पांडेय का का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया था। विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई थी। तभी तेंदुआ पिंजड़े की जाली तोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed