फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lathi-charge and stone pelting took place in a drain dispute

Sitapur News: नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव

Fri, 09 Jan 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Lathi-charge and stone pelting took place in a drain dispute
सीतापुर। पिसावां की गुरसंडा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों से लोगों ने जमकर लाठी-डंडे चलाए। एक दूसरे पर पथराव भी किया। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गुरसंडा ग्राम पंचायत में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली खोदाई का कार्य किया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के लिए बुधवार को ईंटें मंगाई गई थीं। ईंटों को उठाने और उपयोग को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने पथराव भी किया। इसमें एक पक्ष से मुंशी और गुड्डी, जबकि दूसरे पक्ष से मोटे और नौशाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। थानाध्यक्ष पिसावां वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। दोनों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed