{"_id":"691f60c60a4609b63c0e98c4","slug":"land-maps-are-missing-from-the-archives-sitapur-news-c-102-1-slko1052-144620-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अभिलेखागार से गायब है जमीन का नक्शा, खेतों की पैमाइश का काम लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अभिलेखागार से गायब है जमीन का नक्शा, खेतों की पैमाइश का काम लटका
Fri, 21 Nov 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी।
सीतापुर। साहब...अभिलेखागार से महमूदाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरापुर की जमीन का नक्शा गायब है। क्षेत्रीय लेखपाल के पास जो नक्शा है, वह जीर्ण-शीर्ण है। इससे जिन किसानों के मेड़ें दबंगों की ओर से तोड़ दी गई हैं, उनकी पैमाइश नहीं हो पा रही है। किसान दिवस पर यह शिकायत राष्ट्रीय किसान मजदूर के तहसील अध्यक्ष शिवकुमार ने डीएम से की। उनके साथ ही 32 किसानों ने अपनी समस्याएं डीएम को बताईं। डीएम ने निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विकास भवन सभागार में डीएम डाॅ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में आयोजित मासिक किसान दिवस में अधिकतर शिकायतें बिजली विभाग से प्राप्त हुईं। डीएम ने अधिशासी अभियंता को कहा कि निस्तारण करें। विभाग के एक एसडीओ की ओर से शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण न किए जाने के मामले में डीएम ने अधिशासी अभियंता को जांच के निर्देश दिए।
कुछ किसानों ने तहसीलों में अंश निर्धारण सही ढंग से न होने की शिकायत की। राम आधार वर्मा ने मछली पालकों की समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि मछली पालकों को बैंक से ऋण नहीं दिया जाता है। बिना पानी के मछली पालन संभव नहीं है, इसके लिए पट्टाधारकों को कामर्शियल कनेक्शन दिया जाए।
विज्ञापन
खैराबाद ब्लॉक के संदीप सिंह ने हरियावां चीनी मिल के क्रय केंद्र बिनौरा और धरैंचा में किसानों से गन्ना उतराई के लिए 150 से 200 रुपये लिए जाने और क्षेत्र की कई क्षतिग्रस्त सड़कों को सही कराने की मांग किया जिस पर डीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक से किसान मसूर के निशुल्क लें बीज
उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने किसानों को बताया कि वह अपने विकास खंड के राजकीय बीज भंडार से निशुल्क मसूर की मिनीकिट प्राप्त कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी राजश्री ने बताया कि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराकर शाकभाजी के बीज एक एकड़ तक निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। किसान मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, आटा चक्की आदि पर 10 लाख रुपये तक अनुदान (35 प्रतिशत) तक प्राप्त कर सकते हैं।