फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lalbagh-Pucca Pul road will now be 10 meters wide.

Sitapur News: अब 10 मीटर चौड़ा होगा लालबाग-पक्का पुल मार्ग

Thu, 24 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lalbagh-Pucca Pul road will now be 10 meters wide.
सीतापुर। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय से रेखा गोयल चौराहे तक और लालबाग से पक्का पुल मार्ग के चौड़ीकरण को शासन ने मंजूरी दे दी है। रेखा गोयल चौराहे वाला मार्ग सात मीटर जबकि लालबाग से पक्का पुल मार्ग 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर करीब 6.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों पर भी यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। वाहनों के लोड के कारण सुबह स्कूल-कॉलेज व ऑफिस के समय में लोगों को हर दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम की समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन भेजा गया था। शासन की ओर से दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण को मंजूरी दी गई है। इनमें जिलाधिकारी आवास से रेखा गोयल चौराहे होते हुए जिला अस्पताल जाने वाला और लालबाग से पक्का पुल जाने वाला मार्ग भी शामिल है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड कार्यालय से रेखा गोयल चौराहे तक करीब 400 मीटर मार्ग वर्तमान में 3.75 मीटर चौड़ी है। इस मार्ग को अब सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, लालबाग से पक्का पुल तक करीब 700 मीटर मार्ग वर्तमान में सात मीटर चौड़ा है। इसकी चौड़ाई तीन मीटर बढ़ाकर 10 मीटर की जानी है। इसकी लागत 3.87 करोड़ रुपये है। चौड़ीकरण से जाम की समस्या कम होने से लोगों का आवागमन सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता दिवाकर गौतम ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed