फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Laharpur will get the gift of roadways bus station

Sitapur News: लहरपुर को मिलेगी रोडवेज बस स्टेशन की सौगात

Fri, 08 Nov 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 08 Nov 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Laharpur will get the gift of roadways bus station
लहरपुर (सीतापुर)। बस स्टेशन न होने की परेशानी से जूझ रहे लहरपुर इलाके के लोगों को जल्दी रोडवेज के नए बस स्टेशन की सौगात मिलेगी। इस संबंध में भोजपुरी फिल्म अभिनेता की तरफ से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र पर सीएम कार्यालय ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में सीएम कार्यालय के संयुक्त सचिव ने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिख कर बस स्टेशन के निर्माण से जुड़ी कवायद शीघ्र कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कोई बस स्टेशन न होने से रोडवेज बसों का ठहराव मनमानी के आधार पर होता है। इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए क्षेत्र के लोग लगातार नया बस स्टेशन बनवाने की मांग करते रहे हैं। बीते दिनों भोजपुरी फिल्मों के कलाकार संग्राम सिंह पटेल ने सीएम योगी को पत्र भेजकर एक लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में परिवहन निगम का नया बस स्टेशन बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बस स्टेशन न होने से छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं नगर वासियों को आवागमन में भारी परेशानी उठाना पड़ती है। इस पत्र का संज्ञान लेते हुए बीती 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव अजय कुमार ओझा ने प्रमुख सचिव परिवहन विभाग को लहरपुर में रोडवेज बस स्टेशन बनाए जाने की कवायद शुरू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed