फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lack of resources was not allowed to hinder success.

Sitapur News: सफलता पाने में आड़े नहीं आने दी संसाधनों की कमी

Mon, 01 Dec 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 01 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lack of resources was not allowed to hinder success.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पर्याप्त संसाधन न मिल पाने के बावजूद जिले के इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर बुलंद इरादे के साथ प्रयास किया जाए तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती।
शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो नेशनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया है। इनमें एथलेटिक्स खिलाड़ियों का नाम प्रमुखता से आता हैं, जो नेशनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेल चुके है। एथलीट खिलाड़ी नीरज राज ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रयागराज में इसी साल 16 सितंबर को 100 व 200 मीटर में दोनों में सिल्वर मेडल जीता है। लखनऊ में 2024 में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। उसमें भी सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन

इसके बाद उड़ीसा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया था। नीरज ने बताया कि पापा का स्वास्थ्य ठीक न रहने के बावजूद उन्होंने कभी भी खेल के आगे जीवन के संघर्ष की दास्तां को आड़े नहीं आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से नितिन और इमरान ने भी आर्थिक बोझ और कम संसाधनों में भी सिल्वर मेडल जीतकर अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया हैं। लेकिन कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो संघर्ष भरी दास्तां को सबको सामने उजागर करना नहीं चाहते हैं। खेल से इतना प्यार हैं कि वह चाहकर भी इसे छोड़ नहीं पा रहे हैं।
नाम और फोटो न छापने की शर्त पर एक खिलाड़ी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनके पास दौड़ने के लिए अच्छे जूते खरीदने तक के पैसे नहीं हैं। ऐसे में दोस्त के पुराने जूते पहनकर दौड़ का अभ्यास करना पड़ता है।

एथलेटिक्स कोच मयंक ने बताया कि एथलीट खिलाड़ियों के अंदर बहुत जोश है। जिस तरह से वह प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं वह काबिले तारीफ है। आने वाले समय में कई खिलाड़ी नेशनल गेम्स में भी मेडल लाकर प्रदेश और जिले का भी नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed