{"_id":"68eaa449c46a47a8a302baa1","slug":"krishna-used-to-steal-butter-at-the-invitation-of-the-gopis-sitapur-news-c-102-1-stp1003-142131-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोपियों के बुलावे पर माखन चोरी करते थे कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोपियों के बुलावे पर माखन चोरी करते थे कृष्ण
Sun, 12 Oct 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
पिसावां। तालगांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार रात प्रवाचक पं. विमल कुमार शुक्ल ने माखन चोरी की लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गोपियों के बुलावे पर भगवान श्रीकृष्ण उनके घर में माखन चोरी करने जाते थे। भगवान के पास किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी, लेकिन अपने भक्तों की भावनाओं को देखते हुए वह अपने सखाओं के साथ गोपियों के घर माखन चोरी की लीला करते थे। इससे गोपियों को भी आनंद की अनुभूति होती थी।
प्रवाचक ने कहा कि गोपियों की शिकायत पर एक दिन मैया यशोदा ने भगवान को घर में ही बंद कर दिया। इसके बावजूद गोपियों ने नंदरानी यशोदा से कहा कि घर में कहीं भी माखन छुपाकर रखो, पता नहीं कान्हा कैसे ढूंढ लेता है। यह सुनकर यशोदा जी कन्हैया का हाथ पकड़कर गोपियों के बीच में खड़ा कर देती हैं और श्रीकृष्ण को डाटने लगती हैं। कथा के अंत में पूजन आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। (संवाद)