फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Krishi Sakhis will help 10,000 farmers in natural farming.

Sitapur News: कृषि सखियां 10 हजार किसानों को कराएंगी प्राकृतिक खेती

Sun, 26 Oct 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhis will help 10,000 farmers in natural farming.
सीतापुर। 160 कृषि सखियों को गो आधारित प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए 80 ग्राम पंचायतें चयनित की गईं हैं। कृषि सखियां 10 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती कराएंगी, जिससे लोगों को सेहतमंद अनाज उपलब्ध कराया जा सकें।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने छह ब्लॉक की 80 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक क्लस्टर बनाया गया है। प्रति ग्राम पंचायत 125 किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती कराने के लिए कृषि सखियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

एक क्लस्टर में दो कृषि सखी किसानों को जागरूक करने समेत अन्य काम कर रही हैं। इससे 160 कृषि सखियां 10,000 किसानों को जागरूक करेंगी, जिससे संबंधित किसान प्राकृतिक खेती कर सकें। इससे रसायनमुक्त अनाज लोगों को मिलेगा। कृषि सखियां बेहतर ढंग से काम करें, इसके लिए प्रतिमाह पांच हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने बताया कि गो आधारित प्राकृतिक खेती के लिए चयनित किसानों को विभाग की ओर तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। 10 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed