फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Krishi Sakhis are making farmers aware about natural farming.

Sitapur News: कृषि सखियां प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को कर रहीं जागरूक

Fri, 24 Oct 2025 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhis are making farmers aware about natural farming.
सीतापुर। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जिले की 80 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। यहां के चयनित किसानों को कृषि सखियों की ओर से जागरूक किया जा रहा है, जिससे गो आधारित प्राकृतिक खेती करने में 10 हजार किसान दक्ष हो सकें। योजना का उद्देश्य लोगों को शुद्ध अनाज उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने छह ब्लॉक की 80 ग्राम पंचायतों का योजना के तहत चयन किया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक क्लस्टर बनाया गया है। प्रति ग्राम पंचायत 125 किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती कराए जाने के लिए कृषि सखियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

एक क्लस्टर में दो कृषि सखी किसानों को जागरूक करने समेत अन्य कार्य कर रही हैं। कृषि सखियों की ओर से किसानों को जैविक खाद बनाने की जानकारी देने के साथ ही इसका खेतों उपयोग कराया जा रहा है। बिसवां ब्लॉक क्षेत्र की सर्वाधिक 15 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां की कृषि सखी सीता देवी, किरन, आरती, रैनावती, वंदना देवी, मीना देवी, सौम्या यादव, पूजा मिश्रा, सरिता मिश्रा, वरसा, सावित्री देवी और रेनू देवी आदि की ओर से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती करने की विधि बताने के साथ ही इसके फायदे बताए जा रहे हैं। इस खेती को करने के लिए किसानों काे तय धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उनका ब्यौरा फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed