फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Krishi Sakhi started cultivation of blue corn and chamomile

Sitapur News: कृषि सखी ने शुरू की ब्लू काॅर्न और कैमोमाइल की खेती

Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhi started cultivation of blue corn and chamomile

विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां ब्लॉक के भिनैनी गांव की कृषि सखी सीता देवी ने ब्लू कार्न और कैमोमाइल की खेती शुरू की है। इसमें आने वाले फूलों को सुखाकर बेचा जाएगा। कृषि सखी ने बताया कि प्रगतिशील किसान अशोक गुप्ता से प्रेरित होकर उन्होंने आमदनी बढ़ाने के लिए ब्लू कार्न और कैमोमाइल की खेती शुरू की है।
बताया कि उन्होंने दो बीघे में ब्लू कॉर्न के पौधे व डेढ़ बीघे में कैमोमाइल के पौधे लगाए हैं। सीता देवी ने बताया कि दोनों फसलों के फूलों को तोड़ने के बाद सुखाकर बिक्री की जाएगी। फूलों की बिक्री बिसवां एग्रो अन्नदाता प्रोसेसिंग कंपनी के माध्यम से होगी। कमुआ गांव निवासी प्रगतिशील किसान अशोक गुप्ता ने बताया कि वह आठ साल से औषधीय खेती कर रहे हैं। अब तक इससे 40 किसानों को जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र कटिया से भी पूरा तकनीकी सहयोग मिला है। कृषि सखी सीता देवी को ब्लू कार्न और कैमोमाइल की खेती का प्रशिक्षण दिया। बीते साल ब्लू कॉर्न के फूलों को पश्चिम बंगाल भेजा गया था। उन्होंने बताया दोनों फसलों के फूलों की अच्छी कीमत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लू कॉर्न के पौधे में आता है नीला फूल
सीता देवी ने बताया कि ब्लू कॉर्न के पौधे में नीला फूल आता है, जबकि कैमोमाइल के पौधे में सफेद और पीला मिक्स फूल होता है। इन फूलों को प्रयोग ब्लू और ग्रीन टी में किया जाता है। इनकी बिक्री 350 रुपये प्रति किलोग्राम तक होने की संभावना है। वह गाय के गोबर के कंडे भी बना रही हैं, जिनका प्रयोग अग्निहोत्र में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed