फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kovid test will be done for one thousand people in a day

एक दिन में एक हजार लोगों का होगा कोविड टेस्ट

Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kovid test will be done for one thousand people in a day
सीतापुर। लोगों को अब जिले में जल्द ही कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में डीएसएलटू लैब बनकर तैयार हो गई है। मशीनें लगा दी गईं हैं। इससे उम्मीद है कि दो सप्ताह के अंदर लैब शुरू हो जाएगी। इससे एक तो जिलेवासियों को लाभ मिलेगा। आस पड़ोस के जनपद के लोग भी लाभान्वित हो सकेंगे। यह लैब एक दिन में एक हजार सैंपल की जांच करेगी।
विज्ञापन

कोरोना की जांच तीन तरह से की जाती है। यह तीनों सुविधाएं जिले में हैं। जिला अस्पताल में टू-नेट मशीन से कुछ ही घंटों में जांच हो जाती है। इसके अलावा एंटीजन किट के माध्यम से भी जांच होती है। कोरोना की सबसे प्रमाणिक जांच आरटीपीसीआर की मानी जाती है। इस जांच की सुविधा लखनऊ में है। इससे जिले में रोजाना मरीजों के सैंपल लिए जाते है। फिर उसको लखनऊ भेजा जाता है।
विज्ञापन

वहां से जांच रिपोर्ट आने पर दो से तीन दिन गुजर जाते हैं। इससे मरीजों को अपनी जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अब मरीजों को यह इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह जिले में ही कोरोना जांच की सुविधा हासिल कर सकेंगे। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में डीएसएलटू लैब बनकर तैयार हो गई है। यहां पर जांच की नई मशीनें भी आ गई हैं। इनको लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि यह लैब दो सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगी। इस लैब की क्षमता 24 घंटे में एक हजार मरीजों की जांच करने की होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कोरोना की 24 घंटे के अंदर जांच मिल जाएगी। सीतापुर के साथ ही लखीमपुर, हरदोई, शाहजहांपुर के जनपदों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

एक हजार रोजाना हो रही है जांच
जिले में इस समय रोजाना एक हजार से अधिक जांचें हो रही हैं। इन जांचों की रिपोर्ट ऑनलाइन आने में दो से तीन दिन बीत जाते हैं। इससे सबसे अधिक नुकसान मरीजों को उठाना पड़ता है। अगर किसी मरीज को ऑपरेशन कराना है तो उसको आरटीपीसीआर जांच मांगी जाती है। गैर प्रदेशों में आवागमन करने पर भी लोगों को जांच की जरूरत पड़ती है। इससे वह रिपोर्ट का इंतजार करते रहते है। अब यह समस्या दूर होने वाली है।
जल्द शुरू होगी लैब
लैब बनकर तैयार हो गई है। कुछ कमियां बची है। उनको भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। दो सप्ताह में लैब काम करना शुरू कर देगी।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed