फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kisan Union surrounded the police station, shouting slogans

किसान यूनियन ने घेरा थाना, नारेबाजी

Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kisan Union surrounded the police station, shouting slogans
रामगढ़ (सीतापुर)। थाना संदना इलाके में सोमवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ता को हिरासत में लेने से नाराज अन्य कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने हंगामा किया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

रविवार को संदना निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह एक बाग से लकड़ी लेने गया था। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने उसको रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने खुद को भाकियू का कार्यकर्ता बताया। काफी कहासुनी के बाद मामला शांत हुआ तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी को थाने में बुलाकर पूछताछ की। इसी बीच किसान यूनियन के कार्यकर्ता आ गए और थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने जबरन उनके कार्यकर्ता को थाने में रोक रखा है। उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंचे सिधौली एसडीएम मिश्रिख, सीओ यादुवेंदु, सीओ मिश्रिख सुनील कुमार यादव ने मामले को शांत कराया। एसओ संदना फतेह सिंह ने बताया कि जो आरोपी हिरासत में लिया गया था, उसके खिलाफ शिकायत थी। उसने किसी की निजी जमीन से पेड़ काटते समय अभद्रता की थी। जांच में भी इस बात की पुष्टि हुई है। उसे पूछताछ के लिए लाया गया था। घेराव कर रहे लोगों को समझाकर मामला शांत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed