Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Killing a teenager in a love affair, the dead body was thrown into the river

Sitapur News: प्रेम प्रसंग में किशोर की हत्या कर शव नदी में फेंका

Fri, 17 Mar 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Killing a teenager in a love affair, the dead body was thrown into the river
महमूदाबाद/सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के समनापुर निवासी किशोर की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई। किशोर का शव प्रेमिका और उसके पति की निशानदेही पर सुमली नदी में मिला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।समनापुर निवासी अखिलेश (17) मजदूरी करता था। पिछले कुछ माह से वह मुंबई में मजदूरी कर रहा था और होली पर घर आया था। बीती आठ मार्च को अखिलेश संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इसकी सूचना उसके भाई लल्लन ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने नौ मार्च को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। इस बीच लल्लन अपने भाई की खोजबीन करता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कुछ चर्चाओं के आधार पर लल्लन ने 14 मार्च को बिसवां थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारनपुरवा निवासी जगदीश, उसकी पत्नी गौरी और गौरी की सहेली रेखा के खिलाफ अखिलेश को अगवा करने का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। जगदीश और गौरी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, तो अखिलेश की हत्या आठ मार्च को ही किए जाने की जानकारी मिली। कोतवाल विजयेंद्र सिंह के मुताबिक पूछताछ के दौरान जगदीश ने बताया कि उसका विवाह गौरी के साथ लगभग डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। गौरी का मायका समनापुर में है। गौरी और अखिलेश के बीच प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन

इसको लेकर जगदीश आक्रोशित रहता था। अखिलेश की हत्या करने के लिए साजिश रची गई। गौरी से फोन करवाकर अखिलेश को बुलाया गया। इसके बाद नदी किनारे जगदीश ने अपने दोस्त लक्ष्मी राजवंशी और पत्नी गौरी के साथ मिलकर असलहे की बट, हथौड़े से अखिलेश के सिर पर वार किया। जब अखिलेश गिर गया तो शव को नदी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जगदीश की निशानदेही पर सुमली नदी से अखिलेश का शव बृहस्पतिवार सुबह बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जगदीश, गौरी और लक्ष्मी राजवंशी को जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि अपहरण के मामले में नामजद की गई गौरी की सहेली रेखा का पूरे मामले से कोई सरोकार नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह पहले भी रची गई थी हत्या की साजिश
गौरी और अखिलेश के प्रेम प्रसंग के बारे में गांव में अधिकांश लोगों को जानकारी थी। गौरी की शादी के कुछ माह बाद उसके पति जगदीश को भी प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला, लेकिन गौरी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया, कि उसकी तरफ से ऐसा कुछ नहीं है।

इस बीच अखिलेश और गौरी की बातचीत फोन पर होती रही। अब से लगभग नौ माह पहले भी जगदीश ने अखिलेश की हत्या की साजिश रची थी। तब उसने गौरी से अखिलेश को मिलने के लिए बुलवाया था, लेकिन अखिलेश ने मुंबई में होने की बात कहकर आने से इनकार कर दिया था। होली पर आने की जानकारी गौरी के जरिए जगदीश को मिली थी और इसी दौरान साजिश रच ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed