फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Killed brother for land

जमीन के लिए भाई को मार डाला

Sat, 12 Oct 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Killed brother for land
नैमिषारण्य/मिश्रिख (सीतापुर)। जमीन की रंजिश में शनिवार सुबह भाई व भतीजों ने मिलकर एक किसान की खेत में कुल्हाड़ी व बांके से काटकर हत्या कर दी। आननफानन में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

किसान के बेटे ने उसके तीन भतीजों, एक भाई व उसकी पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। मिश्रिख कोतवाली इलाके के अमखेरवा मजरा मनिकापुर गांव निवासी रामखेलावन (50) पुत्र छोटेलाल का काफी दिनों से उसके सगे भाई बाबूराम से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

पूर्व में भी दोनों के बीच मारपीट हो चुकी है। शनिवार सुबह रामखेलावन गांव के उत्तर स्थित खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी उसके तीन भतीजे, भाई व अन्य लोग धारदार हथियार, लाठी-डंडों से लैस होकर रामखेलावन के खेत पहुंच गए। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद हथियारों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने रामखेलावन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी, बांके आदि से काटकर रामखेलावन को घायल कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। रामखेलावन का बेटा सचिन कुमार घटनास्थल की ओर दौड़ा।
इस पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों के भागने के बाद सचिन ने एंबुलेंस बुलाई और रामखेलावन को लेकर सीएचसी मिश्रिख पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने रामखेलावन को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक समेत मिश्रिख कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर भी जांच की।
हत्या में महिला सहित पांच नामजद
खेत में काम कर रहे किसान रामखेलावन की हत्या में उसके बेटे सचिन ने एक महिला सहित पांच लोगों को नामजद किया है। सचिन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विजय प्रताप, वीर विक्रम, प्रदीप कुमार पुत्रगण बाबूराम, बाबूराम पुत्र छोटेलाल, रामकली पत्नी बाबूराम के खिलाफ हत्या सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल
किसान की हत्या के बाद परिवार की जिम्मेदारी अब उसके बेटों पर आ गई है। मृतक के तीन बेटे सुशील कुमार, विपिन कुमार व सचिन कुमार हैं। तीनों बेटों की रामखेलावन ने शादी कर दी है। बड़े बेटे सुशील के एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद से हंसता खेलता परिवार उजड़ गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed