{"_id":"67e83d16181a288685034184","slug":"kidnapped-child-from-biswan-found-in-andhra-pradesh-after-three-months-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129362-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिसवां से अपहृत बच्चा तीन माह बाद आंध्र प्रदेश में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिसवां से अपहृत बच्चा तीन माह बाद आंध्र प्रदेश में मिला
Sun, 30 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
अपह़त बच्चा सकुशल मिला।
सीतापुर। करीब तीन माह पहले बिसवां मेले से अपह्रत तीन साल के मासूम को पुलिस की दो टीमों ने कांतामौरू विशाखापट्नम (आंध्रप्रदेश) से सकुशल बरामद कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने मासूम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस बच्चे के अपहरण के मामले में सात लोगों के शामिल होने की बात कह रही है।
एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि सेठगंज मोहल्ला निवासी प्रेम मौर्य ने 27 दिसंबर 2024 को पुलिस को बताया था कि उनका पुत्र कार्तिक मौर्य (3) परिजन के साथ बिसवां में आयोजित गुलजार शाह का मेला देखने गया था। इस दौरान मेले में खरीदारी करते समय अचानक वह लापता हो गया था। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर मासूम की खोजबीन में जुटी थी।
इस बीच जानकारी मिली कि हरदोई जिले के थाना अतरौली से एक बच्चे को चोरी कर तेलंगाना राज्य में बेचा गया है। वहां की पुलिस ने बच्चे को बरामद भी किया। इसके बाद 19 मार्च को बिसवां से एक टीम उपनिरीक्षक अतुल कुमार वर्मा के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
इस बीच सर्विलांस टीम से जानकारी मिली कि कार्तिक का अपहरण करने वालों की लोकेशन (महाराष्ट्र) के नासिक में है। इस पर बिसवां के उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह के नेतृत्व में दूसरी टीम को 21 मार्च को नासिक रवाना किया गया। इस बीच टीम को पता चला कि आरोपी विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) जा रहे हैं।
आरोपियों का पीछा करने के बाद भी उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। फिर टीम को आंध्रप्रदेश के राजमुंद्री में कार्तिक के मिलने की जानकारी हुई। टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से राजमुंद्री ईस्ट गोदवरी निवासी ज्योति के घर की तलाशी ली तो घर पर ताला बंद था।
पुलिस टीम लगातार तीन दिन तक घर की निगरानी में जुटी रही। ज्योति को पुलिस की आहट होने पर वह कार्तिक को अपने दूर के रिश्तेदार कांतामौरू विशाखापटनम (आंध्र प्रदेश) के यहां छोड़कर हैदराबाद जाने की बात कहकर चली गई। स्थानीय व्यक्ति अशोक की मदद से पुलिस ने कार्तिक मौर्य को सकुशल बरामद कर लिया।