{"_id":"664666c9d2feba14db00536e","slug":"keep-investigating-in-the-right-directionotherwise-i-will-knock-on-the-door-upstairs-sitapur-news-c-102-1-slko1037-113706-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सही दिशा में जांच चलती रहे...वरना ऊपर का दरवाजा खटखटाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सही दिशा में जांच चलती रहे...वरना ऊपर का दरवाजा खटखटाऊंगा
Fri, 17 May 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका के भाई अंकित सिंह ने ताऊ आरपी सिंह की भूमिका बताई संदिग्धसंवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। मृतक प्रियंका सिंह के भाई अंकित सिंह ने खुलासे पर अमर उजाला से विशेष बातचीत की। अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस ने अजीत को केवल हत्यारोपी बताया है। उसके साक्ष्य भी दिये हैं। इस बारे में मुझे लगातार विश्वास में लेकर जांच की जा रही है। हालांकि इसमें ताऊ आरपी सिंह की भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए। अंकित का आरोप है कि जब ताऊ आरपी सिंह ने सामने तड़पते बच्चाें को देखा तो अजीत से अस्पताल ले जाने के लिए क्यों नहीं कहा। वहीं, आरपी सिंह ने जिस इस हत्याकांड के दौरान बर्ताव रखा, वह संदेह के घेरे में है। पुलिस को यह देखना चाहिए कि प्रापर्टी से सबकी मौत के बाद लाभान्वित कौन हो रहा है। इस एंगल की गहनता से जांच होनी चाहिए। इतने बड़े घर में बच्चों को बचाने कोई नहीं आया, यह संदेह करने वाली बात है। मेरी प्राथमिकता है कि जघन्य हत्याकांड में शामिल कोई भी व्यक्ति छूटने न पाये। जो व्यक्ति अजीत की पैरवी करेगा, उसकी भूमिका की पड़ताल भी होनी चाहिए। पुलिस ने इसका आश्वासन भी दिया है। सही दिशा में जांच चलती रहे। हमारे दिये सारे बिंदुओं पर जांच होती रहे। वरना ऊपर का दरवाजा खटखटाऊंंगा।