{"_id":"76e8bfc0369d3583b2086dc2d5397730","slug":"kartik-purnima-today-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा आज, नैमिष में उमड़ेगी आस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा आज, नैमिष में उमड़ेगी आस्था
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नैमिषारण्य के पवित्र चक्रतीर्थ व गोमती में लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। नैमिष में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला मंगलवार से ही शुरू हो गया है। प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है।
विज्ञापन
महमूदाबाद के प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर में देव दीपावली पर बुधवार को भव्य आयोजन होगा। इस मौके पर मनोहारी रंगोली प्रतियोगिता एवं भव्य महाआरती होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर के सरोवर में सामूहिक दीपदान करेंगे।
विज्ञापन
मां संकटा देवी मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मां के मुख्य मंदिर सहित करीब दर्जनभर अन्य मंदिरों, परिसर, सांस्कृतिक मंच, यज्ञस्थल, पांच द्वारों, सरोवर स्थित भगवान शिव के मंदिर सहित पूरे क्षेत्र को 38 भागों में विभाजित कर आयोजन को भव्य एवं अनूठा बनाने के बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष आरके वाजपेयी ने बताया पूरे परिसर को हजारों दीपकों से सुसज्जित किया जाएगा। करीब ढाई सौ छात्र-छात्राएं रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अन्य जागरुक लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं। करीब डेढ़ सौ लोगों को विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाया गया है। शाम साढ़े छह बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।