फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Karipakar hoisted the flag in Kabaddi senior and junior categories

Sitapur News: कबड्डी सीनियर व जूनियर वर्ग में कारीपाकर ने लहराया परचम

Sat, 08 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Karipakar hoisted the flag in Kabaddi senior and junior categories
विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देते महोली विधायक।
महोली (सीतापर)। कस्बे के कृषक इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। युवा कल्याण कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी देवेंद्र मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में 350 बच्चों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें शुक्रवार को 200 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। 100 मीटर बालक सब जूनियर वर्ग में गोलू व बालिका वर्ग में सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में शिवांश व जूनियर वर्ग में दिनेश पहले स्थान पर रहे। 800 मीटर बालक दौड़ सीनियर वर्ग में शिवांश, जूनियर वर्ग से पवन, बालिका दौड़ सीनियर वर्ग में वर्तिका और जूनियर वर्ग में दिव्या प्रथम स्थान पर रहीं। कबड्डी में सीनियर व जूनियर वर्ग में कारीपाकर की टीम ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में गंगा चतुर्भुज सेवा संस्थान की टीम विजयी रही। गोला फेंक सीनियर वर्ग में आदित्य कुमार, जूनियर वर्ग में असिबरन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व विधायक शशांक त्रिवेदी ने मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी क्षमा त्रिपाठी, आशीष पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा, लौंग श्री, प्रमोद दीक्षित, देश दीपक, संतोष कनौजिया, धीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed