फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Junk blossoms again with the skill of hands

Sitapur News: हाथों के हुनर से फिर खिल उठता कबाड़

Sat, 30 Nov 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 30 Nov 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Junk blossoms again with the skill of hands
रफत।
सीतापुर। जिन अनुपयोगी चीजों को कबाड़ समझकर लोग फेंक देते हैं। रफत उन्हें सजावट की आकर्षक वस्तुओं में बदल देती हैं। रफत ने अपना आशियाना कबाड़ से बनी चीजों से सजा दिया है। घर की सजावट और बेकार वस्तुओं से हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री हर किसी का मन मोह लेती है
विज्ञापन

शहर के कजियारा निवासी रफत जहीर को यह हुनर ऊपरवाले से बतौर नेमत मिला है। बचपन में जब बच्चों का मन खिलौनों में लगता है उसी उम्र में रफत ने अपना हुनर तराशना शुरू कर दिया था। रफत बताती हैं कि बचपन में एक बार शीशा टूटा तो बहुत बुरा लगा। कांच के टुकड़ों काे फेंकने के बजाय वह उन्हें जोड़ने में जुट गई। शीशे के टुकड़ों को जोड़कर उन्होंने एक गुड़िया बना डाली।
विज्ञापन

इसके बाद बेकार चीजों को सजावट की सामग्री बनाना शुरू कर दिया। पहले शौक फिर यह उनका जुनून बन गया। पुराने अनुपयोगी कपड़े, टूथ पेस्ट के डिब्बे, बाइक व साइकिल का लोहे वाला कबाड़, फटा-पुराना टाट आदि कई बेकार चीजों को रफत आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कैरी बैग, ट्री, घोंसला व चिड़िया समेत कई तरह की सजावटी वस्तुएं बना देती हैं। इस हुनर ने उन्हें एक नई पहचान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन कलाकृतियां भी बनाती हैं रफत
बेकार चीजों से सजावट की वस्तुएं ही नहीं रफत बेहतरीन कलाकृतियां भी बनाती हैं। पेंसिल व ब्रश थाम कर जब रफत की अंगुलियां सादे कागज पर जुंबिश करती हैं तो मन को लुभाने वाली कलाकृति बन जाती हैं। फूल को निहारती बच्ची, गुड़िया से खेलती बच्ची, सिर पर मटकी रखे युवती और गोद में बच्ची लेकर जाती महिला समेत कई तरह की कलाकृतियां उन्होंने उकेरी हैं।



प्रशासनिक मदद मिले तो लड़कियों के रोजगार का बनाना चाहतीं जरिया
रफत बताती हैं कि वे इस कला को आगे बढ़ाना चाहती हैं। अगर उन्हें किसी भी तरह की प्रशासनिक मदद मिलती है तो वो शहर कि लड़कियों तक इस कला को पहुंचना चाहती हैं ताकि वे भी अपने घरों को सजाने के लिए बाजार का रुख ना करें बल्कि खुद ही सब कुछ बना लें। इसके अलावा जरूरतमंद महिलाएं व लड़कियां यह हुनर सीखकर इसे रोजगार का जरिया भी बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed