{"_id":"62b609d87c54a142c17fd9c5","slug":"juma-prayer-performed-peacefully-sitapur-news-lko636694271","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्वक आदा की गई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्वक आदा की गई जुमे की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को जिले भर में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। जिले में किसी भी इलाके से हिंसा की कोई की खबर सामने नहीं आई। नमाज अदा होने के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली।
शुक्रवार को नमाज के बाद कई प्रांतों में हुई दंगों की घटनाओं के मद्देनजर जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर रही। नमाज के समय पुलिस और प्रशासनिक अमला लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहा। सभी मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती देखने को मिली। शहर के कई संवेदनशील इलाकों में सीओ आदि अधिकारी गश्त करते नजर आए।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराने सीतापुर में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही प्रशासनिक अमला भी लगातार भ्रमणशील रहा। धर्म गुरुओं ने भी नमाज के बाद नमाजियों से प्रदर्शन न करने की अपील की। तंबौर संवाद के अनुसार कस्बे में रूट मार्च निकालकर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बाइक पर सवार होकर सहकर्मियों के साथ पूरे कस्बे में रूट मार्च किया। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
जहांगीराबाद संवाद के अनुसार कस्बा सहित आसपास की मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सदरपुर थाना की देबियापुर पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्रीय उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह सुबह से ही लगातार कस्बे में गश्त करते दिखे।
लहरपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र की मस्जिदों में जुमे की नमाज शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर में सभी चौराहों एवं मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती रही। नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर बना रहा। नमाज को लेकर एएसपी राजीव दीक्षित, उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ,क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह पुलिस के जवानों के साथ मुस्तैद दिखे।