फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   JE arrested while taking bribe, suspended

रिश्वत लेते रंगे हाथ जेई गिरफ्तार, निलंबित

Thu, 25 Feb 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
JE arrested while taking bribe, suspended
फोटो-11 सीतापुर में शहर कोतवाली में मौजूद विजलेंस की टीम व कोतवाल। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर/हरगांव (सीतापुर)। लखनऊ से पहुंची विजलेंस टीम ने गुरुवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पावर कॉर्पोरेशन के जेई को गिरफ्तार किया है। इसके बाद टीम जेई को हरगांव ले गई। वहां से उसे शहर कोतवाली जे जाया गया। कोतवाली में जेई से पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एमडी ने जेई को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

हरगांव ब्लॉक के पास गुरुवार को एक ग्राहक सेवा केंद्र पर क्षेत्र के बिजली विभाग के जेई अधिराज वर्मा बैठे थे। वहां अचानक लखनऊ से आई विजलेंस टीम पहुंच गई। विजलेंस टीम ने जेई को एक उपभोक्ता से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। जेई को दबोचने के बाद टीम उसे लेकर हरगांव थाने पहुंची।
विज्ञापन

पीड़ित उपभोक्ता व हरगांव के रिक्खीपुरवा निवासी कैलाश कुमार को भी विजलेंस टीम ले गई। हरगांव थाने से दोनों को शहर कोतवाली लाया गया। शहर कोतवाली में जेई से पूछताछ की गई। पीड़ित कैलाश से भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजलेंस टीम का कहना है कि कैलाश ने शिकायत की थी। उससे ट्यूबवेल के विद्युत संयोजन के लिए आठ हजार रुपये की मांग की गई थी। इसकी शिकायत विजलेंस से की गई थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंच कर जेई को रंगे हाथ पकड़ लिया।
जेई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिलते ही उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रिश्वत लेने के मामले में जेई अधिराज वर्मा को पकड़ने आई विजलेंस टीम में प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायण सिंह यादव, नूरूल हुदा खान, गिरीश उपाध्याय, प्रवीण कुमार आदि शामिल थे।

हरगांव ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का था चार्ज
जेई अधिराज वर्मा मूलत: लखीमपुर के निवासी हैं। करीब दो साल से हरगांव में तैनात थे। हरगांव में जब अधिराज ने ज्वाइन किया था, तब उन्हें हरगांव बिजली विभाग नगर का जेई बनाया गया था। उस वक्त जेई संतोष मौर्य हरगांव ग्रामीण का काम देख रहे थे। जेई संतोष मौर्य के स्थानांतरण के बाद जेई अधिराज वर्मा को हरगांव बिजली विभाग नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की भी जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed