{"_id":"6500af4cb69e31d6a50194a8","slug":"japanese-encephalitis-confirmed-in-ten-year-old-boy-sitapur-news-c-102-1-slko1053-2543-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दस वर्षीय बालक में जापानी इंसेफ्लाइटिस की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दस वर्षीय बालक में जापानी इंसेफ्लाइटिस की पुष्टि
Wed, 13 Sep 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के औरंगाबाद निवासी दस वर्षीय एक बालक में जापानी इंसेफ्लाइटिस की पुष्टि हुई है। यह बालक वर्तमान में लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वहीं पर जांच के दौरान इस बीमारी का पता चला। परिजनों ने बताया कि बालक का इलाज जारी है।
सीएचसी अधीक्षक गोंदलामऊ डॉ धीरज मिश्रा ने बताया कि शासन से जेई को लेकर जानकारी मिली थी, जिसके बाद उक्त बच्चे के गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया गया। साफ-सफाई भी करवाई गई है। बीमारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीएमओ डॉ हरपाल सिंह ने बताया कि बालक के इलाज पर नजर रखी जा रही है। वहीं, जिले में इस समय 11 डेंगू के केस की पुष्टि हुई है। इनकी हालत ठीक है और सभी का इलाज चल रहा है।