फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jam problem from concrete bridge to Kajiara intersection

Sitapur News: पक्के पुल से कजियारा चौराहे तक जाम की समस्या

Mon, 09 Mar 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jam problem from concrete bridge to Kajiara intersection
सीतापुर। शहर में पक्के पुल से कजियारा चौराहे तक जाम की समस्या आम हो गई है। रविवार को जाम लगने से लोग घंटों परेशान रहे। ईद का त्योहार करीब आने से जाम मुसीबत बढ़ा रहा है। सड़क के किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण व ई रिक्शों का बेतरतीब संचालन जाम की वजह बन रहा है। यहां कोई यातायात कर्मी और पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आता है। लिहाजा, जाम के दौरान पहले वाहन निकालने को लेकर राहगीरों में अक्सर झड़प हो जाती है।
विज्ञापन

शहर के बीच से होकर बहने वाली सरायन नदी के दूसरी तरफ का इलाका पुराना सीतापुर कहा जाता है। सरायन नदी पर पक्का पुल बना है। यह पुल शहर को पुराने सीतापुर से जोड़ता है। पक्का पुल पार करते ही जाम से लोगों को दो चार होना पड़ जाता है। यह जाम कजियारा चौराहे तक रहता है। पुराने सीतापुर की हजारों की आबादी जाम की समस्या से जूझने को मजबूर है। मुस्लिम बहुल इलाका होने के कारण इन दिनों रमजान के चलते यहां गहमागहमी बढ़ गई है। जाम की समस्या भी विकराल हो गई है।
विज्ञापन

जफर हुसैन बताते हैं कि इस मुख्य मार्ग पर लोग अपने चौपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। दुकानदारों ने अपने सामने फुटपाथ पर अस्थायी दुकानें लगवा दी हैं। इससे सड़क और ज्यादा संकरी हो गई है। दिलशाद ने बताया कि बड़े वाहनों के आवागमन पर नो इंट्री के समय रोक लगाई जाए। नो एंट्री के समय भी इस क्षेत्र से लगातार बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है यह वाहन भी जाम का कारण बनते हैं। जावेद का कहना है कि ईद करीब है। ऐसे में मुस्लिम वर्ग के लोग खरीदारी करने निकल रहे हैं। जाम की समस्या से इन्हें जूझना पड़ रहा है। संजय शर्मा व नीरज शुक्ला जाम की झाम को लेकर खासा नाराज दिखे। इन लोगों ने बताया कि यहां न किसी यातायात कर्मी और न पुलिस कर्मी नजर आता है। ऐसे में ई रिक्शा चालक मनमाने तरीके से वाहन दौड़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed