फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jam caused by trucks loaded with sugarcane

Sitapur News: गन्ने से लदे ट्रकों से लगा जाम

Wed, 04 Dec 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jam caused by trucks loaded with sugarcane
केसरीगंज में लगा जाम।
लहरपुर (सीतापुर)। केसरीगंज में बुधवार को गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रकों के कारण एक बार फिर जाम लग गया। करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। राहगीरों ने खुद कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। लगभग आधे घंटे तक अफरातफरी रही।
विज्ञापन

केसरीगंज में बाजार में लगने वाले जाम की समस्या आम हो गई है। बाजार में दोनों तरफ दुकानों के सामने अतिक्रमण और वाहन खड़े होने के कारण मार्ग सकरा हो गया है। गन्ने से लदे ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रक केसरीगंज बाजार से निकलते हैं तो अक्सर जाम लग जाता है। बुधवार को भी केसरीगंज में गन्ने से भरे ट्रकों की वजह से फिर जाम लग गया। कुछ ही देर में सड़क पर दोनों तरफ आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गईं। जाम में फंसकर लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed