फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jagadguru Shankaracharya paid obeisance in the temples of Naimisharanya

Sitapur News: जगदगुरु शंकराचार्य ने नैमिषारण्य के मंदिरों में टेका मत्था

Sun, 05 Nov 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jagadguru Shankaracharya paid obeisance in the temples of Naimisharanya
नैमिषारण्य(सीतापुर)। कांची कामकोटि के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती ने शनिवार को नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कथा भी सुनी।
विज्ञापन

सबसे पहले रुद्रावर्त तीर्थ के दर्शन किए। इसके बाद वह कालीपीठ पहुंचे। यहां पर कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री ने अंग वस्त्र भेंटकर दक्षिण मुखी माता काली का पूजन कराया। आदि शक्तिपीठ ललिता देवी मंदिर में प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ने पूजन कराया। चक्रतीर्थ पर प्रधान पुजारी राजनारायण पांडेय ने विधि विधान से चक्रतीर्थ का महत्व बताया। इसके बाद शंकराचार्य ने व्यास गद्दी पहुंचकर दर्शन किए। इसके साथ ही बालाजी मंदिर में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में सम्मिलित होकर भैयाजी के सानिध्य में पूजन किया। वह श्रीसत्यनारायण धाम मंदिर व स्वामी नारदानंद आश्रम में चल रही भागवत कथा में भी पहुंचे। स्वामी विद्या चैतन्य ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शंकराचार्य ने कहा कि वर्ष 1997 के बाद दूसरी बार नैमिषारण्य आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed