फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   It was the last wish of the shooters, hence their cremation took place

Sitapur News: आखिरी इच्छा थी इसलिए शूटरों का हुआ दाह संस्कार

Sat, 09 Aug 2025 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
It was the last wish of the shooters, hence their cremation took place
सीतापुर। राघवेंद्र वाजपेयी हत्याकांड में शामिल शूटर संजय व राजू तिवारी का शुक्रवार को शहर के गोपालदास घाट पर दाह संस्कार किया गया। राजू को उसके बेटे राजा व संजय को उसके भाई राहुल ने मुखाग्नि दी। बृहस्पतिवार देर रात नोएडा से दोनों के परिवार वाले सीतापुर पहुंच गए थे। इस दौरान पुलिस, एसओजी व एलआईयू टीम तैनात रही। परिजनों ने किसी से कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को मोर्चरी में ही रखा गया था। संजय उर्फ अकील की पत्नी दूसरे समुदाय की है। उसके एक बेटी है। दोनों श्मशान घाट पर आए थे। उधर, राजू उर्फ रिजवान का बेटा राजा दिमागी तौर पर थोड़ा कमजोर है। सूत्रों के अनुसार मरते समय दोनों शूटरों ने यह इच्छा जताई थी कि उनका दाह संस्कार किया जाए, इसलिए उनकी आखिरी इच्छा पूरी की गई। मुखाग्नि के बाद भाई राहुल एक कोने में अपने बचपन के पलों को याद करते हुए नजर आया। उसकी आंखों में आंसू थे। पोस्टमार्टम के अनुसार एक बात यह भी निकलकर आई कि दोनों ने अपने मां नाजिमा बाई के धर्म का अनुसरण किया था। इसलिए दोनों को किसी भी समुदाय में स्थापित होने में देर नहीं लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed