{"_id":"69c82397cda2be78bc039777","slug":"issue-of-irregularities-in-distribution-of-sugarcane-slips-echoed-sitapur-news-c-102-1-stp1002-152853-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गन्ना पर्ची वितरण में अनियमितता का मुद्दा गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गन्ना पर्ची वितरण में अनियमितता का मुद्दा गूंजा
Sun, 29 Mar 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना के एक मैरिज लॉन में शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति रामगढ़ की सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीके बताए गए। किसानों की समस्याएं भी प्रमुखता से उठाई गईं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मछरेहटा व प्रगतिशील किसान राहुल सिंह ने पर्ची वितरण में अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई किसानों को समय से गन्ना पर्चियां नहीं मिल पाईं। बीहट बीरम गांव के किसान भग्गा को 25 पर्चियों के सापेक्ष केवल दो पर्चियां जारी की गईं जबकि दूसरे किसान मूलचंद को एक पर्ची जारी होने के बाद दूसरी पर्ची 83 दिन बाद मिली, जिससे उसकी गेहूं की फसल प्रभावित हुई। उन्होंने बीज की अधिक कीमत पर भी सवाल उठाते हुए अनुदान देने की मांग की। हालांकि, इस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका।
बैठक में मिल के अधिकारियों ने सलाह दी कि गन्ने में अधिक लाभ के लिए पेड़ी प्रबंधन को अपनाना बेहद जरूरी है। समय से कटाई, तत्काल सिंचाई, इथरेल का छिड़काव, संतुलित उर्वरकों का प्रयोग तथा निराई-गुड़ाई से पेड़ी गन्ने की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। गन्ने को गिरने से बचाने के लिए त्रिकोणात्मक बंधाई पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
इसके उपरांत अनोगी में कृषक विद्यालय की भूमि का पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक रामकृष्ण भार्गव, रामगढ़ गन्ना समिति के चेयरमैन रामगोपाल व सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी, सीटू अवस्थी ने किया। इस अवसर पर यूके पाठक सहित मिल के कई अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।