फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Irregularities in drain construction, MP demands investigation

Sitapur News: नाला निर्माण में अनियमितता, सांसद ने की जांच कराने की मांग

Fri, 22 May 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in drain construction, MP demands investigation
फोटो- 21
विज्ञापन

- मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने प्रमुख सचिव नगर विकास को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। मिश्रिख तहसील चौराहा से नहर चौराहा और नहर चौराहा से एमडी कॉलेज तक कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा नाला निर्माण किया जा रहा है। सांसद अशोक रावत ने इस निर्माण पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रमुख सचिव नगर विकास और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है।

सांसद अशोक रावत ने बताया कि यह नाला नेशनल हाईवे की भूमि पर बिना किसी अनापत्ति प्रमाण पत्र के बनाया जा रहा है। उन्होंने इसकी गुणवत्ता को अत्यंत खराब बताया। एस्टीमेट के अनुसार सरिया और अन्य मटेरियल घटिया स्तर का प्रयोग किया गया है। इस मानक विहीन कार्य से स्थानीय नगर वासियों में रोष है। सांसद ने यह भी बताया कि जिस स्थान पर नाला बन रहा है, वहां फोर लेन मार्ग प्रस्तावित है। फोर लेन बनने के बाद इस नाले को तोड़ा भी जा सकता है। सांसद के अनुसार, कार्यदायी संस्था इस गुणवत्ताविहीन कार्य से सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने नाले की गुणवत्ता की जांच शासन स्तरीय कमेटी टीएसी से कराने की मांग की है। साथ ही, नेशनल हाईवे की जमीन पर हुए इस नाला निर्माण की भरपाई कार्यदायी संस्था और ठेकेदार से कराने की भी मांग की गई है। यह कदम सरकारी संसाधनों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed