फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Insulting the Prime Minister is an insult to the entire country

Sitapur News: प्रधानमंत्री का अपमान संपूर्ण देश का है अपमान

Fri, 15 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 15 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Insulting the Prime Minister is an insult to the entire country
विरोध मार्च निकालतीं महिला मोर्चा की पदा​धिकारी व सदस्य। संवाद
सीतापुर। प्रधानमंत्री के प्रति सपा सांसद अजेंद्र लोधी के अमर्यादित बयान को लेकर देश में आक्रोश है। इसी क्रम में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में महिला मोर्चा व अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

भाजपा ने अटल चौक व विकास भवन स्थित धरना स्थल पर भी प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि विपक्ष को यह समझ लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री का अपमान संपूर्ण देश का अपमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े संघर्षों से देश के प्रधानमंत्री पद को ग्रहण किया है। ये पद उन्हें किसी विरासत में नहीं मिला है। उनका सम्मान भारत की 130 करोड़ जनता का सम्मान है लेकिन समाजवादी पार्टी निरंतर अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सांसद को बर्खास्त किए जाने की मांग भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडेय, रेखा वर्मा, महेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed