{"_id":"60ca3f398ebc3e341779c96b","slug":"instructions-for-intensive-checking-on-borders-to-prevent-crime-sitapur-news-lko5827730175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने को सीमाओं पर सघन चेकिंग का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध रोकने को सीमाओं पर सघन चेकिंग का निर्देश
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में अपराध रोकने के लिए अब इससे जुड़ी सीमाओं पर नियमित तौर पर सघन चेकिंग अभियान चलेगा। यह निर्देश पुलिस कप्तान आरपी सिंह ने पुलिस अफसरों के साथ हुई क्राइम मीटिंग में दिया। इसके साथ ही उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने और अवैध शराब के चलन को प्रभावी तौर से रोक लगाने को भी कहा।
पुलिस लाइंस सभागार में मीटिंग शुरू होते ही थानेदारों के पसीना आने लगा। एसपी ने थानावार अपराध समीक्षा की। समीक्षा में जिन इलाकों में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी पाई गई, वहां के थानेदारों को कड़ी चेतावनी के साथ घटनाओं पर अंकुश लगाकर कानून-व्यवस्था बेहतर के आदेश दिए गए।
बैठक के दौरान थानेदार एसपी के सवालों के जवाब देने में खुद को असहज पाते रहे। उन्होंने जिलाबदर अपराधियों, माफिया गैंगो पर हुई कार्रवाई की गहनता के साथ समीक्षा कर कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षी के चुनाव का शेड्यूल जारी हो चुका है। गुंडा-माफिया इसमें दखल देकर माहौल खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसलिए ऐसे अवांछित तत्वों को सक्रियता पर सभी थानेदार पूरी नजर बनाए रखे। एसपी ने जनसुनवाई और आईजीआरएस की शिकायतों को समय सीमा के अंदर निस्तारित कराने का भी निर्देश दिया।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी
क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी आरपी सिंह ने कोरोना की रोकथाम पर विशेष ध्यान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में भारी तबाही मची थी। इसके बावजूद लापरवाही थम नहीं रही है। पुलिस को जनमानस से संवेदनशील व्यवहार करके कोविड प्रोटोकॉल सुनिश्चित कराना है। जरूरी होने पर कार्रवाई से भी नहीं कतराना है।
एडीजी ने की अधिकारियों की प्रशंसा
पंचायत चुनावों को पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों की ओर से किए गए कार्यों की एडीजी लखनऊ जोन डॉ. एसएन साबत ने प्रशंसा की है। उन्होंने अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए हैं। पुलिस लाइंस सभागार आयोजित क्रामइम मीटिंग में एसपी आरपी सिंह ने आईजी से मिले प्रशस्ति पत्रों को राजपत्रित अधिकारियों को दिया।