फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   instruction for illegal medical practice

झोलाछाप से सख्ती से निपटें अफसर

Fri, 20 Mar 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
instruction for illegal medical practice
सीतापुर। जिलाधिकारी ने बैठक में अफसरों को कोरोना वायरस से संबंधित निर्देशों का पालन कराने को कहा। कहा कि झोलाछाप पर निगरानी रखी जाए ताकि वे किसी भी दशा में क्लीनिक न चला पाएं। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी, प्राइवेट एवं आयुर्वेदिक डॉक्टरों को भी कोरोना से बचाव के लिए जारी निर्देशों से अवगत कराकर उनका पालन कराने को कहा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने अधिशासी अधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन इत्यादि उपलब्ध करा दिया जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा नालियों के किनारे चूना इत्यादि भी डलवाया जाए। होर्डिंग्स, बैनर, पम्पलेट एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से भी जागरूकता संदेश प्रसारित कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने नैमिषारण्य क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि भीड़ को जमा न होने दिया जाए तथा श्रद्धालु अधिक संख्या में न आएं, इसके लिये भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। अस्पतालों में नियमित चेकअप के लिए मरीज न आएं। केवल विशेष परिस्थितियों में चिकित्सालय आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नये पर्चे बनाने के बजाय पुराने पर्चे पर ही सलाह ली जाए जिससे पर्चे बनने के लिए लगाई जाने वाली लाइन पर नियंत्रण किया जा सके। जिला अस्पताल परिसर में पर्याप्त पुलिस तैनाती के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने चिकित्सा विभाग की तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सीतापुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed