{"_id":"603bdc0c8ebc3e8cbc55ff36","slug":"inspector-beat-up-young-man-sitapur-news-lko567253920","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर
विज्ञापन
संदना/गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना थाने के गेट के पास शनिवार देर शाम एक युवक को सड़क पर घसीटते और पीटते हुए दारोगा का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस का दावा है कि युवक अपने पिता व भाई के साथ नशे में धुत होकर मारपीट कर रहा था। उसे दारोगा वहां से हटा रहा था। इस मामले में दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच सीओ को सौंपी गई है।
रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें संदना थाने में तैनात दारोगा विष्णु कुमार थाने के पास ही सड़क पर एक युवक को घसीट रहे हैं। वीडियो में दरोगा उसे पीटते हुए दिख रहे है। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। सड़क पर युवक को घसीट कर पीटने का वीडियो वायरल होने से पुलिस की फजीहत हो रही है।
हालांकि, पुलिस अधिकारी दारोगा का बचाव कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवक अपने पिता व भाई से नशे में धुत होकर मारपीट कर रहा था। इस घटना को लेकर एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि संदना निवासी सुरेंद्र यादव नशे में धुत होकर अपने पिता व भाई से मारपीट कर रहा था। उनकी शिकायत पर दारोगा गए थे। दारोगा नशे में धुत युवक को हटा रहे थे। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।