फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Innocent killed by strangulation in enmity

Sitapur News: रंजिश में मासूम की गला दबाकर हत्या

Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Innocent killed by strangulation in enmity
सीतापुर (बेहटा)। तंबौर थाना क्षेत्र में रंजिश में एक मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव केले के खेत में पड़ा मिला। एसपी ने जांच के जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत माखूबेहड़ मजरा अदवारी निवासी सुभाष (5) रविवार सुबह अचानक घर से लापता हो गया था। दोपहर को उसका शव गांव के बाहर स्थित केले के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

पिता इंद्रजीत ने बताया कि गांव के ही एक किशोर ने उसके पुत्र की हत्या की है। पिता के मुताबिक करीब दस दिन पहले उसकी हसिया और बांका चोरी हो गया था। उसने किशोर पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले में समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इंद्रजीत के बड़े पुत्र आकाश को आरोपी किशोर ने दोपहर के समय आकर बताया कि उसने सुभाष की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसकी निशानदेही पर ही परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच कर कई अहम सबूत जुटाए है।

सीओ बिसवां अभिषेक प्रताप सिंह अजेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed