फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Infection is also spreading rapidly in the villages

गांवों में भी तेजी से फैल रहा संक्रमण

Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Infection is also spreading rapidly in the villages
तीन मिले संक्रमित
विज्ञापन

शहर के बाद गांवों में कोरोना संक्रमण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सीएचसी लहरपुर द्वारा ग्राम सुल्तानपुर हर प्रसाद में अभियान चला। इस दौरान 78 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें तीन लोग संक्रमित मिले है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को दवाइयां देकर होम आइसोलेट करा दिया गया है।
एक मिला केस
पिसावां विकासखंड के आठ गांवों में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची। इस दौरान टीमों ने संदिग्ध 120 लोगों की गांव में ही एंटीजन किट से जांच की। जिसमें एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया संक्रमित को दवाइयां दी गई है। संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। कोरोना का संक्रमण शहरों के साथ अब गांवों में भी तेजी से फैल रहा है। इसकी तस्दीक ऊपर दिए गए केस कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में गांवों में भी संक्रमित लोग मिल रहे हैं। इन मरीजों को गांव में ही होम आइसोलोट करके इलाज शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहरों के साथ अब गांवों में भी अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। यह अभियान जिले में नौ मई तक चलाया जाएगा। इस अभियान में अब तक गांवों में कई लोग पॉजिटिव मिले हैं। पूरे जिले में दो दिन में चले अभियान में कितने लोग पॉजिटिव हुए हैं, विभाग इनके आंकड़े जुटा रहा है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है, गांवों में संक्रमण कम जरूर है, लेकिन खतरा बना हुआ है। शहर के अपेक्षा गांव के लोग आवागमन कम करते हैं। इसकी वजह से कम संक्रमित हो रहे हैं। फिर भी संदिग्धों की बराबर जांच कराई जा रही है।
चल रहा है अभियान
पूरे जिले में टीमें बनाकर गांवों में संदिग्ध मरीजों की जांच कराकर दवाइयां दी जा रही हैं। गंभीर मरीज मिलने पर उनको एल-टू में भर्ती कराया जा रहा है।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed