फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Industries will be set up with an investment of Rs 904 crore

Sitapur News: 904 करोड़ के निवेश से लगेंगे उद्योग

Thu, 12 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Industries will be set up with an investment of Rs 904 crore
सीतापुर। जिले में 904 करोड़ के निवेश से औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज होगी। इस निवेश से नए उद्यम लगेंगे। आठ हजार लोगों के लिए रोजगार का रास्ता भी खुलेगा। निवेश का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र के अफसर लगातार उद्यमियों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए योगी सरकार इस साल फरवरी में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन करने जा रही है। इसमें सरकार और उद्यमियों के बीच निवेश को लेकर एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किए जाने हैं। प्रदेश के साथ हर जिले में भी औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने निवेश का एक लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के लिए 750 करोड़ का निवेश कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 904 करोड़ से जनपद में नई परियोजनाओं को स्थापित और शुरू के लिए 56 उद्यमियों ने हामी भरी है। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी इस आंकड़े में अभी और इजाफा होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रमुख उद्यमों में होगा निवेश
नीलश्री शुगर प्राइवेट लिमिटेड 118.1 करोड़
कर्सिनी इको बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड 50 करोड़
अर्व ओवरसीज इंटरनेशनल प्रालि. 50 करोड़
एसआरबी बोर्ड्स इंडिया प्रालि. 45.66 करोड़
निर्मल शुगर एलएलपी 40 करोड़
वंश एडबल्स प्राइवेट लिमिटेड 35 करोड़
डीएम ने जमीन तलाशने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सीतापुर में बड़े पैमाने पर निवेश के लिए उद्यमियों की सहमति को देखते हुए उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन का प्रबंध करने की कवायद शुरू कर दी है। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने तहसील क्षेत्रों में जमीनें तलाशने के निर्देश दिए हैं।
जिले में होगा समिट का आयोजन
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट फरवरी में प्रस्तावित है। इससे पहले जिला स्तर पर समिट का आयोजन किया जाएगा। पहली बार जनपद स्तर पर नामी उद्यमियों का जमावड़ा होगा। जिला मुख्यालय पर स्थानीय समिट 18 से 21 जनवरी के मध्य कराने की तैयारी है।

लक्ष्य से अधिक होगा निवेश
जिले में लक्ष्य से अधिक निवेश की सहमति उद्यमियों से मिली है। निवेश बढ़ाने को लेकर लगातार उद्यमियों से संपर्क किया जा रहा है। नोएडा की तर्ज पर सीतापुर का औद्योगिक विकास कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 904 करोड़ के निवेश की सहमति उद्यमियों ने दी है।
- आशीष गुप्ता, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed