{"_id":"5d7a8a888ebc3e0142326925","slug":"indrustrial-sitapur-news-lko481195824","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यम समागम में जुटेंगे जिलेभर के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यम समागम में जुटेंगे जिलेभर के व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। उद्यम को बढ़ावा देने के लिए जिले में 18 व 19 सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उद्यम समागम का आयोजन होगा। इसमें जिलेभर के व्यापारी जुटेंगे। ‘एक जनपद एक उत्पाद’ विषय पर आयोजित इस समागम में विभिन्न विभाग व बैंक अपने-अपने स्टॉल लगाकर उद्यमियों को उपयोगी जानकारी देंगे।
डीएम अखिलेश तिवारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बताया कि दो दिवसीय समागम 18 सितंबर को शुरू होगा। शासन के निर्देश पर एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए इस समागम का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें उद्यम व शिल्पकारों को अपने उत्पादन के प्रदर्शन के साथ-साथ कारोबारी अवसर प्राप्त होंगे। समागम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होगा। इसमें प्रतिष्ठित उद्यमी विभिन्न विभागों सहित बैंकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने बैंकों अपेक्षा की है कि वे अधिक से अधिक उद्यमियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी व ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराएं। डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस आयोजन में पूरी गंभीरता के साथ प्रतिभाग कर इसे सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजनांतर्गत दरी उत्पाद से संबंधित बायर को भी आमंत्रित किया जाए। जिससे उत्पाद का विक्रय कर उद्यमी लाभ अर्जित कर सकें तथा सीतापुर के दरी उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिल सके। डीएम ने बताया कि तकनीकी सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञों के माध्यम से अनेक उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने खैराबाद नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर पर्याप्त सफाई व पेयजल तथा मोबाइल टायलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने उद्योग केंद्र उपायुक्त को निर्देश दिये कि सभी विभागों से समन्वय बनाते हुए आयोजन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराएं।
जिससे अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। इसके अतिरिक्त उन्होंने उद्यमियों को भी कार्यक्रम में पूरे मनोयोग से सहयोग कर सफल बनाने की अपील की। बैठक में जिला विकास अधिकारी राकेश पांडेय, आशीष गुप्ता, एसके पांडेय, बीपी सिंह, एपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।