फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Increased demand for hemoglobin in blood centers, relief to patients

Sitapur News: ब्लड सेंटर में हीमोग्लोबिन की बढ़ी मांग, मरीजों को राहत

Sun, 27 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for hemoglobin in blood centers, relief to patients
सीतापुर। जिला अस्पताल में कंपोनेंट सेपरेटर मशीन चालू हो जाने से मरीजों से जुड़ी रक्त संबंधी जरूरतों की मांग आसानी से पूरी होने लगी है। वर्तमान में हीमोग्लोबिन की डिमांड सबसे अधिक हो रही है। रोजाना 10 से 12 यूनिट (पीआरबीसी) की डिमांड ब्लड बैंक में दर्ज हो रही है। वहीं डेंगू का प्रकोप न होने के कारण फिलहाल प्लेटलेट्स की मांग बहुत कम है। जिला अस्पताल के ब्लड सेंटर में कंपोनेंट सेपरेटर मशीन एक सप्ताह पहले चालू हुई है।
विज्ञापन

वहीं प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सक भी अब होल ब्लड के बजाए जरूरत के अनुसार मरीजों को ब्लड कंपोनेंट लाने का मशवरा भी लिख रहे हैं। फार्मासिस्ट संजय शर्मा ने बताया कि इस समय सबसे अधिक पीआरबीसी की मांग है। चार प्रकार से होगा उपयोग : ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. पूजा यादव ने बताया होल ब्लड से प्लेटलेट्स निकलती है। यह डेंगू के मरीजों के लिए जरूरी होती है। वही पीआरबीसी का इस्तेमाल हीमोग्लोबिन कम होने पर चढ़ाने के लिए किया जाता है। प्लाज्मा बर्न के मरीजों को दिया जाता है। इसके अलावा क्रायो विटामिन ए व अन्य की कमी के चलते चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed